SSC CHSL 20211)ABCD चक्रीय चतुर्भुज है जिसमें AB वृत्त का व्यास है। यदि ∠ADC = 118o, तो ∠BAC का माप (अंश में) है:
28
SSC CHSL 20212)एक वृत्त चतुर्भुज PQRS की सभी भुजाओं को स्पर्श करता है। यदि PQ = 11 सेमी, QR = 12 सेमी और PS = 8 सेमी है। तो RS की लंबाई क्या है?
9 सेमी
SSC CHSL 20213)PQRS एक चक्रीय चतुर्भुज है। यदि ∠P, ∠R का चार गुना और ∠S, ∠Q का तीन गुना है, तो ∠S और ∠R की माप का योग होगा:
171°
SSC CHSL 20214)ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण P पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि ∠DBC = 72° और ∠BAC = 42° है, तो BCD का माप (डिग्री में) कितना है?
66
SSC CHSL 20215)PQRS एक चक्रीय चतुर्भुज है जहाँ QR वृत्त का व्यास है यदि ∠SQR = 24° है, तो ∠QPS की माप क्या होगी?
114°
SSC CHSL 20216)त्रिभुज ABC में, यदि BD और CD क्रमशः ∠B और ∠C को समद्विभाजित करते हैं और ∠BDC = 135° है, तो BAC का माप ज्ञात कीजिए।
90°
SSC CHSL 20217)एक वृत्त की दो जीवाएँ AB और CD, O पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि CO = 4 सेमी, OD = 3.75 सेमी और AB = 8 सेमी है, तो AO और OB में से छोटी भुजा की लंबाई (सेमी में) क्या है?
3
SSC CHSL 20218)28 सेमी भुजा वाले एक समचतुर्भुज का एक कोण 60° है। बड़े विकर्ण की लंबाई क्या है?
28√3 सेमी
SSC CHSL 20219)केंद्र O वाले एक वृत्त में, PA और PB एक बाहरी बिंदु P से क्रमशः A और B पर स्पर्श रेखाएँ हैं। यदि APB = 42° है, तो ∠AOB का माप क्या होगा?
138°
SSC CHSL 202110)BD और CE Δ ABC की माध्यिकाएं हैं, जो A पर समकोण है। यदि \(CE =\frac{{5\sqrt {13} }}{2}\) सेमी, BC = 10 सेमी है, तो BD की लंबाई क्या है?
\(\frac{5}{2}\sqrt {7}\) सेमी